आकांक्षी जिला कार्यक्रम...

 

*संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह सह आकांक्षा हाट आदित्यपुर में 2 को, लगेगी प्रदर्शनी, मिलेगा कर्मियों को सम्मान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: नीति आयोग, भारत सरकार के मार्गदर्शन में संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह सह आकांक्षा हाट 2 अगस्त को आयोजित होगा।

इसको लेकर संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी सक्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक यह आयोजन मुख्यतः सरायकेला, गम्हरिया एवं कुकड़ू आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारों और जन सहभागिता से प्राप्त उपलब्धियां को प्रदर्शित करने एवं उत्कृष्ट योगदान कर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स,कर्मियों (पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्वयं सहायता समूह, लाभुकों) एवं विभिन्न विभागीय टीमों को उनके योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा हाट का भी आयोजन होने वाला है। जिसमें स्वयं सहायता समूह एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता, जल प्रबंधन, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की प्रगति को रेखांकित करने हेतु विभागवार प्रदर्शनी भी लगने वाली है। आकांक्षा हाट में स्वयं सहायता समूह एवं उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामानों का बिक्री भी होगी।

Comments