सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा हुआ सक्रिय


*सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का हुई बैठक में सर्वसम्मति से सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष बने पप्पू, हुआ प्रस्तावित आंदोलन पर विचार विमर्श*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की सरायकेला बीआरसी परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सुमन कुमार धीर सामंत (पप्पू कुमार) उक्त मोर्चा के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष बने।

गठित सरायकेला प्रखंड स्तरीय कमिटी में सर्वसम्मति से करमु  मंडल को महासचिव, धीरज कुमार सिंह को सचिव, गौतम महांती को कोषाध्यक्ष, शुभेंदु कवि उर्फ जीवन कवि को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इससे पहले उक्त राज्य कमिटी के प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा को अमली जामा पहनाने के लिए विचार विमर्श हुई। 

बैठक में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के श्री संजय मिश्रा, अतुल महतो, शंकर बारीक, शिशिर हांसदा, राखो हरि रजक, शिवनाथ मुखी, रुद्र प्रताप महतो, सदानंद प्रामाणिक, गदाधर महतो, निर्मल कुमार राउत, हरेकृष्ण प्रधान, लक्ष्मी प्रिया, गोमिमा गोप, सुभाष चंद्र महतो, पुस्तम हाजरा, मनोज प्रधान, आनंद महतो, विजय लेंका, साकेत शेखर आदि उपस्थित थे।

Comments