डीसी ने किया ईचागढ़ प्रखंड अंचल का औचक निरीक्षण

 

*डीसी नितिश कुमार ने विधायक सविता महतो की उपस्थिति में ईचागढ़ प्रखंड अंचल स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने ईचागढ़  प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा पंचायत अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। संबंधित अभिलेखों की जांच कर कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, योजनाओं के प्रचार प्रसार, महिला स्वयं सहायता समूह एवं किसानों की आय वृद्धि हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच उपजाऊ किस्म के अनाज और मौसमी सब्जी बीज वितरण सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। स्थानीय युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों को उनके रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सकारात्मक प्रयास किए जाने का निर्देश दिए।

अंचल कार्यालय का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व एवं भूमि विवाद संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। सभी मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन हेतु पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त द्वारा प्रखंड, अंचल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो की भी उपस्थित रही। जिला के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर आयुक्त श्री जयवर्धन कुमार, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय के अलावे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी की भी उपस्थित रही।

Comments