*जिला मुख्यालय सरायकेला में वृक्षारोपण के लिए बढ़े हाथ*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में वृक्षारोपण के लिए बढ़े हाथ।
जानकारी के मुताबिक समाहरणालय (गौरांगडीह) के निकट सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में डीडीसी आशीष अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया। इससे पहले उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला मुख्यालय स्थित एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस परिसर में मेरा युवा भारत बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उक्त विद्यालय के प्राचार्य अंबिका प्रधान, रामचंद्र राव, शिक्षक-शिक्षिका, संस्था के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
इधर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुई कार्यक्रम में एसडीओ निवेदिता नियति ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का माहौल रहा।




Comments
Post a Comment