ओड़िशा के पंचपल्ली में शीतलषष्ठी महोत्सव


*सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम उत्कल सम्मेलनी जिला सचिव प्रदीप कुमार दास को ओड़िशा में मिला साहित्य श्री सम्मान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: ओड़िशा के जगतसिंहपुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचपल्ली स्थित श्री ग्रामेश्वर महादेव के शीतलषष्ठी महोत्सव में आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम उत्कल सम्मेलनी जिला सचिव प्रदीप कुमार दास को मिला साहित्य श्री सम्मान।

उक्त ग्रामेश्वर महादेव शीतलषष्ठी  परिचालना समिति द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुष्पांजलि, मो माटी रो भाषा जैसे विभिन्न काव्य कविता इन्होंने रचना की है। ओड़िशा एरशमा के विधायक सारदा प्रसन्न जेना, भुवनेश्वर मेयर प्रीति नंदा राउत के कर कमलों से इन्हें साहित्य श्री का सम्मान मिला।

कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट एवं उक्त शीतलषष्ठी परिचालना समिति के सभापति नारायण महांती, संपादक युग ज्योति महांती आदि सदस्यों की सक्रियता रही।

Comments