मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल

 *सरायकेला:झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत कपूर कुमार टुडू को सीएम ने की श्रद्धांजलि अर्पित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगु (चाकुलिया) निवासी झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत कपूर कुमार टुडू के आवास पहुंचे एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत कपूर कुमार टुडू के तस्वीर पर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित की। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, गणमान्य शामिल थे।

पिछले दिनों कपूर कुमार टुडू की हुई निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे मां, पत्नी एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं।

बताते चलें कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। 

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शोकाकुल परिजनों से भी मिले एवं उन्हें ढांढ़स बधाया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।

Comments