*सरायकेला में पेयजलापूर्ति बाधित से जनजीवन प्रभावित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला के नगर पंचायत क्षेत्र में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल के लिए जनजीवन प्रभावित रहा।
यहां तक कि उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में भी नगर पंचायत क्षेत्र में अनियमित पेयजलापूर्ति की समस्या के संबंध में फरियाद हुई।
भाजपा महिला मोर्चा के सरायकेला नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक के नेतृत्व में महिलाएं अनियमित जलापूर्ति समस्या को लेकर एसडीओ से भी मिले एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पीएचडी द्वारा जलापूर्ति किया जाता है। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल किल्लत की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं ने जल की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
इधर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी खुद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से मिले एवं उनका ध्यान आकृष्ट किया कि जलापूर्ति बाधित होने से जनजीवन परेशान है। सरायकेला शहरी क्षेत्र पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जलापूर्ति पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में छोटी सी खराबी और जनता पेयजल के लिए परेशान हैं। उन्होंने कार्यपालक अभियंता का ध्यान आकृष्ट किया कि उपकरणों का वैकल्पिक व्यवस्था हो। विद्युत सबस्टेशन सरायकेला से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक डेडीकेटेड लाइन व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मौके में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो ने स्पष्ट किया कि परसों बिजली चमकने के कारण मोटर जल गया था।
बताते चलें कि टोला मोहल्ला में दिन भर लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा टैंकर से कहीं-कहीं पर पानी आपूर्ति किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक शाम को जलापूर्ति की संभावना है।
Comments
Post a Comment