*झामुमो ने जारी किया फरमान, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बने डॉ शुभेंदु, उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर भोला ने केंद्रीय समिति का जताया आभार*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति ने सरायकेला खरसावां जिला समिति का गठन कर दी है। और डॉ शुभेंदु महतो को फिर से पार्टी का सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया है।
जेएमएम पार्टी कार्यालय द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। और नवगठित जिला समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने दिशा निर्देश जारी किया है। नवगठित जिला समिति में भुण्डा बेसरा, धर्मू गोप, सुधीर किस्कू, संजय प्रधान, भोला महांती को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वैद्यनाथ टुडू को सचिव बनाया गया है। कर्म सिंह मुंडा, अमित महतो को संगठन सचिव बनाया गया है। धनु मुखी, जगदीश महतो, सोमा पूर्ति, सुनाराम मुर्मू, गोरा बर्मन को सह सचिव बनाया गया है। मोहन कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा सरायकेला खरसावां जिला समिति में उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर भोला महांती ने केंद्रीय समिति का आभार जताया। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के प्रति आभार जताया। और कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांत का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।


Comments
Post a Comment