*झामुमो का सम्मान समारोह में नए नगर अध्यक्ष शंभू का हुआ स्वागत, पार्टी पदाधिकारियों को मिला सम्मान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमिटी द्वारा सरायकेला खरसांवा जिला के प्रखंड व नगर समितियों का गठन के बाद जिला संयोजक मंडली के सदस्य भोला महांती की अध्यक्षता में स्थानीय इंद्राटांडी स्थित झामुमो कार्यालय में एक सम्मान समारोह हुआ जिसमें सरायकेला नगर के नव चयनित पार्टी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पार्टी के जिला संयोजक मंडली के सदस्य भोला महांती ने कहा कि शंभू आचार्य को नगर अध्यक्ष बनाया गया। जबकि चंदन पटनायक को उपाध्यक्ष, तपन कामिला को सचिव, गोविंद डोगरा को सह सचिव और बबलू सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय कमिटी ने इनके नामों पर अंतिम स्वीकृति दे दी है। मौके में श्री महांती ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी नीति सिद्धांत का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। मौके में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने केंद्रीय कमिटी का आभार जताया। मौके में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में श्रीधर सिंहदेव,केदार अग्रवाल,सौरव साहू,सूरज सिंह,किशोर पटनायक,जगबंधु आचार्य,गौतम नायक,मंटू आचार्य,मनोज सिंह,अमित महांती,राहुल पंडित,महेश पड़ीहारी,अभिषेक सिंहदेव, कृष्णा राणा,कुणाल साहू,प्रेम मुखी, तीले नायक,अर्जुन मोदक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment