*सरायकेला:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में सीनी में चला जागरूकता कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर रही जोर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: मानव अधिकार सहायता संघ के बैनर तले सीनी के स्वर्णपूर वार्ड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में चली जागरूकता कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर रही जोर।
कार्यक्रम में उक्त संघ के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन करूवा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। महिलाएं हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं।
महिलाओं को हक अधिकार के लिए ओर जागरूक होना होगा। गांव से शहर तक महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग होना होगा। अपने-अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए जागरूक रहे। महिलाओं के जागरूकता से ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में समर्पित यह दिन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
कार्यक्रम में सुनीता मुखी, कविता मुखी, सोमा करूवा, दमयंती करूवा, कमला मुखी, कुषमा करूवा, रबनी करूवा, संजू मुखी आदि शामिल थे।

Comments
Post a Comment