*झारखंड में प्रतिपक्ष का नेता देने के मूड में भाजपा, रायशुमारी के लिए जल्द आएंगे पर्यवेक्षक, भाजपा को मिलेगा विधायक दल का नेता*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का सरकार बनने के बाद विधानसभा में अब प्रतिपक्ष का नेता भाजपा देने के मूड में है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा झारखंड विधानसभा के लिए प्रतिपक्ष नेता चयन हेतु पहल शुरू कर दिया गया है। जल्द ही भाजपा को विधायक दल का नेता मिलने वाला है। इसके लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद डॉ.के लक्ष्मण इसमें शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों पर्यवेक्षक बहुत जल्द झारखंड आएंगे और विधायकों से रायशुमारी करेंगे। इसके लिए भाजपा में भी हलचल तेज हो चुकी है।


Comments
Post a Comment