*पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे सरायकेला, माता दुर्गा के प्रति जताया आस्था, भाईचारा का दिया संदेश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: दुर्गोत्सव में जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र स्थित इंद्राटांडी स्कूल परिसर में सरायकेला दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं माता शक्ति रुपिणी के प्रति जताया आस्था।
इससे पहले समिति के अध्यक्ष सूरज कैवर्त के नेतृत्व में सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने आयोजकों का हौसला बढ़ाया एवं कहा कि साल में एक बार महाशक्ति का आराधना करते हैं और परिवार समाज की अमन चैन की कामना करते हैं। उन्होंने समाज में भाईचारा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य की भी उपस्थिति रही। समिति के संरक्षक सुभाष चंद्र महतो, विष्णु प्रसाद सिंह, अविनाश महांती आदि सदस्यों, भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment