*सरायकेला: पांड्रा पंचायत में 28 को आयोजित होगी वित्तीय समावेशन कैंप*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत सरकार एवं बैंकों के संयुक्त प्रयास से 21 से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत प्रखंड सरायकेला के पांड्रा पंचायत में 28 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन कैंप आयोजित होगी।
अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय,बैंक ऑफ़ इंडिया सरायकेला खरसावां से मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के अंतर्गत पात्र लाभुकों का बैंक खाता भी खोला जाएगा। आधार सीडिंग, डीबीटी,बीमा एवं पेंशन योजना, सीकेवाईसी, आरकेवाईसी,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऋण समझौता एवं बकाया निपटारा तथा अन्य वित्तीय सेवाओं से जोड़ने में सहायता प्रदान की जाएगी।

Comments
Post a Comment