*सरायकेला: डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रगति का समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सहित स्वास्थ्य संस्थानों के कार्य प्रणाली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति,दवा एवं जांच किट की उपलब्धता तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा हुई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं सदर अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्टॉक एवं अभिलेख की जांच तथा सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बिना वैध कारण अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन में नियमानुसार कटौती करने का निर्देश दिए। उन्होंने एमओआईसी को अपने अधीनस्थ चिकित्सकों, बीपीएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिए। उन्होंने टेली कंसल्टेशन सेवाओं की समीक्षा की और सीएचसी द्वारा की जा रही कार्य की सराहना की। साथ ही जिन चिकित्सकों की टेली कंसल्टेशन सेवाओं में धीमी प्रगति पाई गई उन्हें कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिए। साथ ही शून्य लोगिन वाले चिकित्सकों के वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दी। टीवी, मलेरिया, फाइलेरिया एवं अन्य प्रमुख बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नियमित टीकाकरण, स्तनपान एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी रीना हांसदा,सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ पीएम बाड़ा, एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment