*सरायकेला: विजयादशमी में रही भक्ति उल्लास का माहौल, देर रात को हुई माता दुर्गा की विदाई*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: दुर्गोत्सव की विजयादशमी पर जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्त-श्रद्धालुओं का रुख पूजा पंडालों की ओर रहा।
भक्त श्रद्धालुओं ने शक्ति रूपिणी की पूजा अर्चना की। अपराजिता पूजा रस्म भी हुई। पूजा पंडालों में कुछ महिलाओं ने सिंदूर खेला रस्म भी पूरा किया। जानकारी के मुताबिक विजयादशमी मंगलवार 12 बजे के बाद शुरू हुई और बुधवार अपराह्न तक रही। माता शक्ति रुपिणी की विदाई चरणायुध नहीं हाथी में हो रही है।
पूजा पंडालों में शक्ति रुपिणी माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पूजा रस्म के बाद भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई। भक्ति उल्लास में लोग मशगूल रहे। पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित झूमर कार्यक्रम का आनंद उठाने में लोग मशगूल दिखे। इधर स्टेडियम के निकट हंसाहुड़ी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित झूमर कार्यक्रम में भी लोगों की भीड़ रही।
रात 8 बजे के बाद टाउन की बिजली कट गयी। इसके बाद भीड़ धीरे-धीरे घटने लगी। और प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकली। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता रही। देर रात तक खरकाई नदी के विसर्जन घाटों पर प्रतिमा विसर्जन जारी रहा।


Comments
Post a Comment