दुर्गोत्सव

 

*सरायकेला: शक्ति रूपिणी के प्रति आस्था लोगों की चाहत को बना रहा चिरंजीवी, नवमी को भी मंदिर,पूजा पंडालों की ओर रही भक्तों की रुख*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: दुर्गोत्सव में जिला मुख्यालय सरायकेला में शक्ति रुपाणी की नवमी पूजा रस्म को लेकर भक्त श्रद्धालुओं का रुख मंदिर, पूजा पंडालों की ओर रहा।

बिरसा मुंडा स्टेडियम के निकट मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं का भीड़ रही। हंसाहुडी सार्वजनिक पूजा कमिटी द्वारा यहां भव्य पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह पूजा कमिटी के अध्यक्ष अविनाश कवि एवं सचिव नीरज पटनायक के नेतृत्व में सदस्यगण सक्रिय हैं। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सक्रिय है। पुराना बस स्टैंड के निकट सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर, पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इंद्राटांडी सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल, सरायकेला दुर्गा पूजा पंडाल के अलावे गेस्ट हाउस, सनातनी दुर्गा पूजा पंडाल की ओर भी भक्त श्रद्धालुओं की रूख रही। शक्ति रूपिणी के प्रति भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल है। मंदिर, पूजा स्थलों पर उमड़ रही असंख्य भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ यह जताने के लिए काफी है कि शक्ति रुपिणी के प्रति भक्ति आस्था की चाहत चिरंजीवी है।

Comments