दुर्गोत्सव

 

*सरायकेला: सरकारी स्तर पर आयोजित दुर्गोत्सव में एसडीओ अभिनव प्रकाश ने निभाया पूजा रस्म, अब भक्त श्रद्धालुओं की रुख मंदिर की ओर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में शक्ति रुपिणी की आवाह्न के साथ माता दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है।

स्थानीय पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित मंदिर में भी माता दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है। यहां सरकारी प्रयास से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश यहां पहुंचे एवं यजमान के रूप में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की।

जानकारी के मुताबिक सरायकेला पहले प्रिंसली स्टेट था। देश स्वाधीन के बाद सरायकेला स्टेट को एक मर्जर एग्रीमेंट के जरिए भारत में विलय कर दिया गया। वर्ष 1947 में सरायकेला के अंतिम महाराज आदित्य प्रताप सिंहदेव ने ओड़िशा कटक में देश के गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के समक्ष विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। तब से पहले सरायकेला ओडिशा फिर राजनीति कारणों से बिहार में रहा। बिहार के गर्भ से वर्ष 2000 में झारखंड बना। और 2001 में सरायकेला जिला बना। मर्जर एग्रीमेंट के मुताबिक सरायकेला पैलेस के अंदर का धार्मिक, कला संस्कृति का संरक्षण खुद राजा करेंगे। जबकि पैलेस के बाहर सरायकेला की धार्मिक कला संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन सरकार करेगी। देश गणतंत्र के बाद एग्रीमेंट के अनुरूप संबंधित सरकार धार्मिक कला संस्कृति का संरक्षण संवर्धन हेतु मंदिर मठ मद में राशि उपलब्ध कराती है। इस वर्ष भी सरकारी स्तर पर दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। भक्त श्रद्धालुओं का रुख अब मंदिर की ओर है।

Comments