*झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों एवं कर्मियों ने की श्रद्धांजलि अर्पित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला के सभागार में श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के दिवंगत आवास एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार को निकाय के जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित।
लोकसभा में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार एक कर्मठ एवं दूरदर्शी जनप्रतिनिधि थे। उनका असमय निधन झारखंड राज्य और विशेष कर नगर विकास के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सपनों और विकास के प्रति संकल्पों को आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष के अलावे वार्ड सदस्य अंजली राय, ज्योति साहू, सविता पटनायक,सुषमा तियु, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, देवाशीष प्रधान सहित नगर पंचायत कर्मियों की भी उपस्तिथि रही।

Comments
Post a Comment