राजकीय शोक


*मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से झारखंड शोक में डूबा रहा, सरकारी कार्यालय, स्कूल,कॉलेज रहा बंद*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार को गिरिडीह में हुई आकस्मिक निधन से झारखंड शोक में डूबा रहा।

 दो दिवसीय (6 सितंबर एवं 7 सितंबर) राजकीय शोक के मद्देनजर 7 सितंबर को स्कूल,कॉलेज,सरकारी कार्यालय बंद रहा। सरायकेला खरसावां जिला में भी इसका नजारा देखने को मिला। नगर निकायों के कार्यालय,प्रखंड, अनुमंडल, उपायुक्त कार्यालय बंद रहने से मार्केट में भी चहल-पहल कम रहा। स्कूल, कॉलेज भी बंद रहा। मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त किया।

Comments