*मंत्री सुदिव्य कुमार नहीं रहे, झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार नहीं रहे। हार्ट अटैक के कारण गिरिडीह मर्सी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता, गिरिडीह के विधायक एवं हेमंत सरकार के मंत्री रहे। उनके निधन से गिरिडीह से लेकर पूरे झारखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद गिरिडीह पहुंचे एवं दिवंगत सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गिरिडीह में रविवार शाम को उसरी नदी तट पर स्थित हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में दिवंगत सुदिव्य कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत अपने पीछे पत्नी श्वेता के अलावे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ कर गए हैं।
जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर एवं 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 7 सितंबर को बंद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने भी सभी डीसी को इस संबंध में सूचित किया है।


Comments
Post a Comment