*सरायकेला: पिछले कई दिनों से बारिश के कारण डैम बराज ने छोड़ी पानी, खरकाई नदी में आई उफ़ान, जलस्तर खतरे की निशान से ऊपर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जहां झारखंड ओड़िशा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश के कारण रायरंगपुर ओड़िशा के डैमों से पानी छोड़े जाने के कारण खरकाई नदी में आई उफ़ान से सरायकेला क्षेत्र में लोग परेशान रहे वहीं जन्माष्टमी पूर्व फिर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को झारखंड में तेज बारिश की संभावना है। सरायकेला क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है। ओड़िशा प्रदेश क्षेत्र में हुई बारिश के कारण सुलेईपाट, रायरंगपुर खरकाई डैम, बैंकबिल डैम से पानी छोड़े जाने के कारण खरकाई नदी उफनाई हुई है। गांजिया बराज (झारखंड) से भी पानी छोड़े जाने के कारण खड़काई नदी का जलस्तर खतरे की निशान से ऊपर बह रही है।
संभावित बारिश के मद्देनजर बाढ़ आपदा को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है। हालांकि बुधवार को आकाश में बादल छाया रहा।

Comments
Post a Comment