*कोल्हान प्रमंडल आयुक्त रविरंजन पहुंचे सरायकेला, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य प्रगति का किया समीक्षा, जनसुनवाई कार्य का भी लिया जायजा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम सरायकेला पहुंचे एवं जिले में एसआईआर के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सरायकेला खरसावां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, संबंधित पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जानकारी के मुताबिक जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 5 अगस्त को किया जा चुका है। दावा आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 15 सितंबर 2026 तक है। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर से संबंधित शंकाऐं एवं सुझाव रखे। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनकी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया गया तथा प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। रोल ऑब्जर्वर प्रमंडल आयुक्त ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में बीएलओ एवं बीएलए 2 की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित दिशा निर्देश एवं समयसीमा के अनुरूप शेष कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त सरायकेला प्रखंड कार्यालय भी पहुंचे। प्रखंड में एसआईआर के तहत दावा आपत्ति से संबंधित हियरिंग एवं जनसुनवाई कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।



Comments
Post a Comment