बीओआई का 121वां स्थापना दिवस

 

* बीओआई की पहल, एलडीएम के कर कमलों से परगामा बच्चों को मिला स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: बैंक ऑफ़ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला के कुकडु प्रखंड अंतर्गत परगामा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिला स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट।

अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी की उपस्थिति में हुई इस कार्यक्रम में सीएसआर के तहत नन्हे बच्चों को मिला शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री। जानकारी के मुताबिक बैंक आफ इंडिया द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किया जा रहे प्रयासों की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, बच्चों के अभिभावक,बैंक कर्मी भी उपस्थित थे।

Comments