* राजनगर के बग्राईसाई में कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के बग्राईसाई में बैंक ऑफ इंडिया एवं सहयोगी महिला समिति,बग्राईसाई के संयुक्त तत्वावधान में कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं अन्य कृषि ऋण योजनाओं के तहत 50 किसानों के बीच कुल ₹47 लाख के ऋण का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक श्री अजीत कांत ने कहा कि बैंक किसानों की आर्थिक उन्नति एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से बैंक की विभिन्न कृषि ऋण एवं जमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा समय पर ऋण अदायगी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) श्री बरुण कुमार चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न कृषि एवं जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से संस्थागत ऋण का उपयोग कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा किसानों के साथ बैंकिंग एवं कृषि वित्त से संबंधित विषयों पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री अमन बर्नवाल, श्री सब्यसाची पात्रा तथा सहयोगी महिला समिति की ओर से पद्मश्री चामी मुर्मू, श्री जवाहर महतो एवं श्री जयपाल मुर्मू सहित किसान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment