*भाजपा की कोल्हान प्रमंडल की मंडल कार्यकर्ता बैठक में जुटे दिग्गज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर दिया बल, एसआईआर पर किया फोकस*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी राकेश प्रसाद की उपस्थिति में हुई इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती एवं स एसआईआर पर फोकस रहा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व सांसद उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति रही।
दिन भर चली भाजपा के इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, चक्रधरपुर के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरु चरण नायक की भी उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment