प्रभु जगन्नाथ की बाहुडा रथ यात्रा


*सरायकेला: बाहुडा यात्रा में दारूब्रह्म की रथ भक्तों की भावनाओं की डोरी से आगे बढ़ता गया, लोगों ने मौसीबाड़ी में देखा प्रभु की लीला*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) से प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ रथ में श्री मंदिर को लौटने के क्रम में बडदांड (कालूराम चौक) में की रात्रि विश्राम।

इस बाहुडा रथ यात्रा के दौरान प्रभु कालिया अपने बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन दिए। भक्त श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। और भक्ति आस्था को अभिव्यक्त किया। भक्तों की भावनाओं की डोरी से खींचता दारूब्रह्म की रथ आगे बढ़ता गया। अपार भक्त श्रद्धालुओं के बीच "जय जगन्नाथ"की आवाज गूंजता रहा। 

इससे पहले सप्ताह भर तक प्रभु जगन्नाथ मौसीबाड़ी में भक्त श्रद्धालुओं के बीच रहे। इस दौरान प्रभु की विभिन्न रूपों का श्रृंगार भी हुआ। 

लोगों ने प्रभु की कांची अभियान दृश्य का भी दर्शन किया। लोगों ने गुंडिचा मंदिर परिसर में लगी मेला का भी भरपूर आनंद उठाया। विभिन्न क्षेत्र से आए पर्यटक मौसीबाड़ी में श्री जगन्नाथ का दर्शन के साथ-साथ श्री मंदिर भी पहुंचे। और प्राचीन श्री मंदिर की बनावट शैली की भूरि भूरि प्रशंसा की। रथ यात्रा के दौरान खरकाई नदी तट क्षेत्र में स्थित भैरव पीठ स्थली (प्राचीन छऊ प्रशिक्षण स्थल) के बारे में भी विभिन्न क्षेत्र से आए पर्यटकों ने जानकारी प्राप्त की। एवं पार्क में भी पहुंचे और कुछ समय बिताया।

इधर मौसीबाड़ी में प्रभु जगन्नाथ अपने विभिन्न रूपों में भक्तों को दर्शन देने के बाद शुक्रवार को श्री मंदिर की ओर रथ में रवाना हुए। 

श्री जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यगण प्रभु की बाहुडा रथ यात्रा में सक्रिय दिखे। भीड़ में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। प्रभु अपने भाई बहन संग शनिवार को पहुंचेगे श्री मंदिर। इसको लेकर भी लोगों में भक्ति उल्लास का माहौल है।

Comments