*सरायकेला: एसआईआर के तहत जिले के बूथों पर हुई कार्यक्रम, डीसी ने भी किया कई बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के तहत सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न मतदान केंद्र में बीएलओ, बीएलए 2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित हुई।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र संख्या 345 में पहुंचे एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ से अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, डिजिटाइजेशन की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इधर सामुदायिक भवन बूथ संख्या 348 में भी बीएलओ, बीएलए सक्रिय दिखे। इस दौरान कई नागरिक गणना प्रपत्र भी जमा करने पहुंचे। वालंटियर की भी उपस्थिति रही। राजनीति से जुड़े बीएलए 2 भी पहुंचे बीएलओ को सहयोग करने में सक्रियता दिखाई। एएसडीडी सूची निर्माण सत्यापन के बिंदु पर भी चर्चा हुई।
ग्रामीण क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा कांकड़ा मतदान केंद्र संख्या 328 में भी बीएलओ,बीएलए 2 की बैठक हुई। अब तक प्राप्त गणना प्रपत्र, डिजिटाइजेशन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न मतदान केंद्र पर आयोजित बीएलओ, बीएलए की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का ईचागढ़, सरायकेला, खरसावां विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित ईआरओ एईआरओ एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आयोग के दिशा निर्देशों पर विशेष बल दिया गया।




Comments
Post a Comment