सरायकेला : एस आई आर को लेकर डीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक , 22 को हर बूथ पर बी एल ए 2 को सक्रिय सहभागिता निभाने की किया अपील
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला : विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर ) के अंतर्गत 22 जुलाई को जिले के हर बूथ पर होने वाली कार्यक्रम एवं अब तक की प्रगति को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित ।
जानकारी के मुताबिक बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जिले में अब तक की प्रगति से अवगत कराया गया। ए एस डी डी की स्थिति से भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को जानकारी मिला ।
बैठक में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के ई आर ओ सह अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार , सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के ई आर ओ सह एसडीओ अभिनव प्रकाश , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।

Comments
Post a Comment