श्री जगन्नाथ रथ यात्रा


*श्री जगन्नाथ रथ मेला का सरायकेला में हुआ भव्य शुभारंभ*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ रथ मेला शुभारंभ हुआ।

इससे पहले श्री जगन्नाथ मेला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के कर कमलों से मेला का उद्घाटन हुआ। श्री चौधरी खुद उक्त समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी में गोविंद साहू,भोला महांती, छोटेलाल साहू, रूपेश साहू मुख्य रूप में उपस्थित थे। पुजारी ब्रह्मानंद महापात्र, सहायक सानो आचार्य भी उद्घाटन रस्म को पूरा करने में सक्रिय दिखे। उद्घाटन सत्र के बाद रथ मेला का शुभारंभ हुआ।

जानकारी के मुताबिक प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ गुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) में सप्ताह भर तक रहेंगे। इस दौरान इनका भव्य श्रृंगार भी होगा। भक्त श्रद्धालुओं का रुख अब गुंडिचा मंदिर की ओर है। प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के साथ-साथ लोग यहां लगी मेला का भी आनंद लेने में मशगूल है। संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है।

Comments