सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति पुनर्गठित

 

*सरायकेला: आगामी रथ यात्रा को लेकर जगन्नाथ सेवा समिति हुआ सक्रिय, लिपू महांती बने समिति के नए अध्यक्ष*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: आगामी रथ यात्रा को लेकर जगन्नाथ सेवा समिति सक्रिय हो चुका है, यहां तक कि जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित जगन्नाथ भवन परिसर में रविवार को हुई जगन्नाथ समिति की बैठक में समिति का पुनर्गठन हुआ। 

सर्वसम्मति से पुनर्गठित समिति का राजेंद्र महांती ऊर्फ लिपू महांती अध्यक्ष बने। शंकर सतपथि समिति के सचिव बने। इससे पहले राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछले तीन साल में पुरानी कमिटी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गयी।

बैठक में सुदीप पटनायक, पार्थ सारथी दास, चंद्रशेखर कर, चिरंजीवी महापात्र, सुशांत महापात्र, बादल दुबे आदि उपस्थित थे। 

बताया गया कि नयी कमिटी अगले तीन साल के लिए जगन्नाथ मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था की देख रेख करेगी।

Comments