जेएमएम का बूथ सम्मेलन


*झारखंड मुक्ति मोर्चा का बूथ सम्मेलन, संगठन पर रही फॉकस, पार्टी केंद्रीय महासचिव के समक्ष के.पी सोरेन ने थामा झामुमो का दामन*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बूथ सम्मेलन आयोजित।

बूथ सम्मेलन में सरायकेला, ईचागढ़, खरसावां यानी तीनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी बूथ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय पहुंचे। पार्टी जिला अध्यक्ष सुभेंदु महतो ने उनका भव्य स्वागत किया।

 कार्यक्रम के दौरान पार्टी महासचिव विनोद पाण्डेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य चल रहा है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया चल रहा है। जिला को जिम्मेदारी दिया गया था, 1052 बूथों पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) गठन का। बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मतदाता सूची मेपिंग का कार्य चल रहा है। बहुत सारे नाम अनमैप्ड हैं या काटा जा चुका है। तीनों विधानसभा में पार्टी के बीएलए की जिम्मेदारी होगी कि नाम जुड़वाने का कार्य करें। बूथ कमिटी बीएलए की जिम्मेदारी होगी कि सीधा पंचायत से संपर्क रखेंगे। इस मौके पर पार्टी बूथ पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षकों द्वारा करीब एक घंटे तक प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम का दामन थामा। वरिष्ठ कांग्रेसी के.पी सोरेन ने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

इस अवसर पर श्री कालीपद सोरेन ने कहा कि दो शब्द सुनने कहने में अच्छा लगता है। एक प्रोफेशनल और एक इमोशनल। हम (कालीपद) इमोशनल व्यक्ति है। लोगों की परेशानी सहन नहीं होती। प्रोफेशनल व्यक्ति इस इमोशन को समझ नहीं पाते। उन्होंने कहा झामुमो से जुड़ने के बाद गरीबों का आवाज बनेंगे। यहां गरीब गुरवा के साथ मिलकर काम करने का जो मौका मिलेगा निश्चित रूप से हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को सुकून मिलेगा।

 कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, अमृत महतो, भोगलु सोरेन, जिला जेएमएम उपाध्यक्ष भोला महांती, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि, पार्टी नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, कृष्ण राणा आदि की उपस्थिति रही।

Comments