डीसी ने किया औचक निरीक्षण


*सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह पहुंचे ईचागढ़, प्रखंड सह अंचल का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ईचागढ़ प्रखंड पहुंचे एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन,समाज कल्याण, कृषि,पशुपालन,जेएसएलपीएस सहित विभिन्न कार्यालयों का संचालन व्यवस्था, उपस्थिति पंजीयों के संधारण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण एवं जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को पूरी तत्परता,सजगता के साथ दायित्वों का निर्वाह का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कार्यालय में अभिलेखों का अद्यतन,रखरखाव तथा कार्यालय कार्यों में नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भी निरीक्षण किया एवं कार्य एजेंसी को निर्धारित समय 

सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों,कर्मियों को आपसी समन्वय,पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभुक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहें।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा,अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद की भी उपस्थिति रही।

Comments