*सरायकेला: डीआरडीए निदेशक सह जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की के नेतृत्व में टीम ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण निदेशक सह जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की के नेतृत्व में कांड्रा चेक पोस्ट पर सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चला।
जानकारी के मुताबिक जांच अभियान के दौरान बस, टैक्सी, निजी कार एवं विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक वाहनों की टीम ने जांच की। जांच क्रम में वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र,सीट बेल्ट के प्रयोग तथा अन्य यातायात मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन की टीम ने जांच की।
जांच के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की गयी।

Comments
Post a Comment