जयंती उत्सव


*जयंती में याद किए गए सरायकेला छऊ कला के जनक विजय प्रताप*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में कलाकार, कला प्रेमियों ने आधुनिक सरायकेला छऊ कला के जनक कुमार विजय प्रताप सिंहदेव के 131वीं जयंती पर उनके कृतित्व को याद किया एवं इसे उत्सव के रूप में मनाया।

इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ कला केंद्र के सचिव अभिनव प्रकाश कला केंद्र पहुंचे एवं विजय प्रताप सिंहदेव के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पद्मश्री शशधर आचार्य, संगीत नाटक अकादमी एवार्डी ब्रेजेंद्र पटनायक, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि, गुरु सुशांत महापात्र, केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि, वरिष्ठ कलाकार रजत पटनायक, आशीष कर, मनोरंजन साहू, तरुण भोल, निवारण महतो, पूर्णचंद्र सरदार, विश्वनाथ मिश्र आदि कलाकार, कला प्रेमी श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे। आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि आने वाले पीढ़ी को छऊ कला से जोड़ने का काम करना कुंवर साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलाकारों ने इस जयंती उत्सव में कई नृत्य भी प्रदर्शन की एवं विजय के कृतित्व को याद किया।

Comments