*सरायकेला: पेसा नियमावली के तहत जिला के चांडिल बालू घाट समूह 'ए' हेतु सोडो में ग्राम सभा आयोजित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: पेसा नियमावली 2025 के तहत सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल बालूघाट समूह 'ए' (निविदा संख्या 01/ 2025) के संबंध में ईचागढ़ अंचल अंतर्गत ग्राम सोडो-जारगोडीह पुरानडीह, सोडो-बीरडीह एवं बामुनडीह हेतु सोडो पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा आयोजित।
जानकारी के मुताबिक जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि की उपस्थिति में हुई इस ग्राम सभा में संबंधित ग्राम के ग्राम प्रधान, मुखिया एवं ग्राम सभा के सदस्यों की उपस्थिति रही।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा पंचायत उपबंध(अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के उपबंध 30 के प्रावधानों की जानकारी दी। ग्राम सभा में बालू खनिज के उत्खनन कार्य में भारी मशीनरी के उपयोग से परहेज करने, स्थानीय ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श हुई। ग्राम सभाओं द्वारा संबंधित बालू घाटों में बालू खनिज उत्खनन से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गयी।

Comments
Post a Comment