*सरायकेला:नीमड़ीह सीओ टीम के साथ पहुंचे बारेड़ा, किया खड़िया परिवारों से संवाद, हुए ग्रामीणों की समस्या से रूबरू*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बारेड़ा पंचायत के सबर टोला में अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा संबंधित बीएलओ के साथ अनमैप्ड डाटा वेरिफिकेशन के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया।
जानकारी के मुताबिक भ्रमण के दौरान लगभग 70 की संख्या में खड़िया परिवारों के सदस्यों से संवाद स्थापित कर टीम ने आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
समीक्षा के क्रम में कुछ परिवारों के पास आधार कार्ड उपलब्ध पाया गया। मौके में अंचलाधिकारी द्वारा कुछ दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि आगामी मंगलवार को संबंधित राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति में बारेड़ा पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में सभी खड़िया परिवार आवश्यक उपलब्ध दस्तावेज के साथ उपस्थित हों ताकि जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचलाधिकारी ग्रामीणों की समस्या से भी अवगत हुए।

Comments
Post a Comment