*सरायकेला:जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने किया औचक निरीक्षण, कई होटल ढाबा से वसूली जुर्माना*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन के नेतृत्व में टीम ने समाहरणालय के समीप सिंहदेव ढाबा का औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण में पाई गई अनियमितता के आलोक में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सिंहदेव ढाबा संचालक पर पांच हजार रुपए अर्थदण्ड लगाया गया। इसके अतिरिक्त ढाबा परिसर में जली हुई सिगरेट पाए जाने पर कोटपा (झारखंड संसाधन) अधिनियम 2021 के उल्लंघन के तहत एक हजार का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया जिसे तत्काल टीम ने वसूल किया। टीम में ढाबा संचालक को अविलंब परिसर की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथी ही सभी अनियमितता में सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत बने नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। टीम ने किशन कन्हैया ढाबा का भी निरीक्षण किया और कोटपा (झारखंड संशोधन) के उल्लंघन पाए जाने पर ढाबा संचालक पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया,जिसका वसूली टीम ने किया।
जांच अभियान टीम में खाद्य सुरक्षा कार्यालय के प्रतीक महतो, तरुण महतो तथा टोबैको कंट्रोल सेल के अशोक यादव शामिल थे।

Comments
Post a Comment