*सरायकेला:अक्षय तृतीया को श्री जगन्नाथ मंदिर में रही उत्सव का माहौल, पूजे गए दारुब्रह्म, शुरू हुई रथ निर्माण कार्य*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया में सरायकेला श्री जगन्नाथ मंदिर में रही उत्साह का माहौल।
मंदिर में दारुब्रह्म की पूजा अर्चना के बाद प्रभु की पवित्र रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण कार्य शुभारंभ हुई।
इससे पहले पंडित ब्रह्मानंद महापात्र एवं सहयोगियों ने प्रभु जगन्नाथ की पूजा रस्म पूरा किया। रथ को भव्य रूप देने के लिए ओड़िशा से आए कारीगर प्रकाश चंद्र ओझा ने पूजा अर्चना के बाद निर्माण कार्य शुभारंभ किया। अक्षय तृतीया के मद्देनजर सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख मंदिर की ओर रहा। जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव उर्फ राजा सिंहदेव, प्रशांत महापात्र, शंकर सतपथि, सुमित महापात्र सहित तमाम सदस्यगणों की सक्रियता रही। आगामी अषाढ़ शुक्ल द्वितीया यानी 16 जुलाई से रथ यात्रा शुरू होने वाली है। इसकी तैयारी पवित्र अक्षय तृतीया से प्रारंभ हुई।

Comments
Post a Comment