*सरायकेला: डीसी ने किया टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन, खेल बैंक का भी हुई शुभारंभ*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में खेल अवर संरचना सुदृढ़ीकरण दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया।
साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खेल बैंक का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित खिलाड़ियों को खेल बैंक के माध्यम से ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान किए गए। खेल बैंक हेतु आवश्यक खेल सामग्री सीएसआर मद के अंतर्गत टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई।
पूरे कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, विभिन्न खेल संघ,संस्थाओं के प्रतिनिधि, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment