*सरायकेला: उपायुक्त ने योजनाओं की कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कार्य प्रमंडल एवं कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुआ जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, एनआरईपी विशेष प्रमंडल,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य कार्य एजेंसियों अंतर्गत संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई।
बैठक में समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में लंबित योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाई जाए। तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का समयबद्ध उद्घाटन सुनिश्चित किया जाए। जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
उन्होंने सभी कार्य एजेंसियों को निर्देश दिए कि योजनावार अद्यतन, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रत्येक माह समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने अभियंता के माध्यम से नियमित स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करें। कार्यस्थल पर सूचना पट्ट, स्वीकृत लागत, कार्य अवधि एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता का स्पष्ट प्रदर्शन किया जाए।
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में जिला योजना कार्यकारिणी समिति का भी बैठक की एवं डीएमएफटी अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Comments
Post a Comment