जिला स्तरीय समन्वय समिति


*सरायकेला: डीसी ने की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न विभागीय कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुआ जिसमें उन्होंने विभिन्न विभाग के योजनाओं की समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक समीक्षा के क्रम में उन्होंने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नियमित समन्वय बैठक करने, योजनाओं की सतत निगरानी रखने एवं सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी मध्यस्थ के सीधे उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

साथ ही शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, उद्योग एवं श्रम विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति का समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन एवं समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

बैठक में डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन, नगर आयुक्त रवि प्रकाश, एसडीओ अभिनव प्रकाश, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ की उपस्थिति रही।

Comments