*सरायकेला: जिला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर डीडीसी रीना हांसदा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष में आगामी 4 अप्रैल को नगर भवन सरायकेला में होने वाली जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में विभिन्न कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं रूपरेखा निर्धारित की गई। बैठक में अपर आयुक्त जयवर्धन कुमार, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल एसडीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी बैठक में शामिल थे।

Comments
Post a Comment