*सरायकेला खरसावां जिला के 8 केंद्र सहित पूरे राज्य में शांतिपूर्ण वातावरण में जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सरायकेला खरसावां जिला के 8 केंद्र सहित पूरे राज्य में 560 केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सूत्रों के मुताबिक करीब 103 पद के लिए आयोजित इस प्रारंभिक परीक्षा में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले थे। सरायकेला खरसावां जिले में भी 8 परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण रहा।
जिला अंतर्गत एस ई रेलवे इंटर कॉलेज सीनी, डीएवी पब्लिक स्कूल आदित्यपुर, वर्षिणी प्लस टू हाई स्कूल सीनी, संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला, सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल सरायकेला, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन दिंदली आदित्यपुर, केवीपीएसडीएसएस प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इन 8 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दो पाली में हुई। प्रथम पाली में 1767 एवं द्वितीय पाली में 1764 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था सुदृढ़ रही। यहां तक कि एसडीएम अभिनव प्रकाश भी कई परीक्षा केंद्रों में पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
जिले के सभी परीक्षा केंद्र में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई।

Comments
Post a Comment