*हरी नाम संकीर्तन को लेकर ग्राम टियुनिया में भक्ति उल्लास का माहौल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: हरि संकीर्तन समिति द्वारा टियुनिया ग्राम में आयोजित अखंड युगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर भक्ति उल्लास का माहौल है।
कलश स्थापना के बाद हरि नाम की आवाज गांव में गूंजने लगी। इससे पहले ग्रामीण सरायकेला खरकाई नदी से कलश में पवित्र जल लिए टियुनिया यज्ञ स्थल पहुंचे एवं 108 कुंज में कलश स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी, हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ के व्यवस्थापक मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी भी शामिल थे।
टियुनिया यज्ञ स्थल में पूजा अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च से अखंड युगल हरि नाम संकीर्तन शुरू होगी जो 16 मार्च को धुलट के साथ संपन्न होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी नाम संकीर्तन समिति के धीरेंद्र नाथ महतो,दिनेश कुमार महतो, आदित्य महतो, श्रीनिवास महतो, कैलाश महतो, नवीन लोहार,बबलु लोहार, निरंजन महतो सहित ग्रामीण सक्रिय है। गांव में भक्ति उल्लास का माहौल है।


Comments
Post a Comment