*महिला दिवस पर सांसद जोबा माझी पहुंचे सरायकेला,बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी, कार्यक्रम में जनता को दिए संदेश*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को राष्ट्र निर्माण एवं समाज विकास में ओर अधिक सुदृढ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने बाल विवाह की समस्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि जागरूकता के अभाव में कम उम्र में बालिकाओं का विवाह कर दिया जाता है। जिससे वे शिक्षा एवं अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं। कम उम्र में विवाह होने से मातृ शिशु स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसे कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सभी वर्गों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसके लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु उपस्थित जन समूह को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेविकाओं तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में डीडीसी रीना हांसदा, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निर्देशक निवेदिता राय, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविकाएं, संबंधित पदाधिकारी कार्यक्रम भी थे।
सांसद जोबा माझी ने यहां बाल विभाग के विरुद्ध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया।


Comments
Post a Comment