अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


 *महिला दिवस पर सरायकेला में जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह आयोजित, डीडीसी ने किया महिलाओं को सम्मानित*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीडीसी रीना हांसदा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को शौचालय के नियमित उपयोग, स्वच्छता, जल संचयन तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति निरंतर जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। 

 कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत यह अभियान 8 मार्च से 22 मार्च तक प्रखंड, पंचायत, ग्राम एवं जिला स्तर पर संचालित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जल संरक्षण,जल गुणवत्ता, स्वच्छता, जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यथा जल सहिया, बैंक सखी एवं विभिन्न पंचायत के महिला मुखिया सदस्य को डीडीसी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, कर्मी गण, स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाएं उपस्थित थे।

Comments