आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीण क्षेत्र एवं विद्यालयों में होगा जागरूकता कार्यक्रम


*सरायकेला:उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में एसपी मुकेश लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचलाधिकारी,संबंधित पदाधिकारी थे। 

बैठक के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का जिक्र किया गया।

मामलों पर बिंदुवार चर्चा के उपरांत उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियमानुसार आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित अनुग्रह अनुदान राशि का लाभ मृतक के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान किया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को सरकारी योजना का लाभ समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही आपदा के समय क्या करें, क्या ना करें विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र एवं विद्यालयों में करने के निर्देश दिए।

Comments