जल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

 


*जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं के कार्य प्रगति की डीसी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, 8 से शुरू होगी जल महोत्सव पखवाड़ा*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना से छूटे हुए सभी घरों की पहचान कर उन्हें प्राथमिक आधार पर यथा शीघ्र योजना से जोड़ा जाए। आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी जलमिनार, नलकूप, चापाकल, पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य संरचनाएं जो किसी कारणवश बंद या अव्यवस्थित स्थिति में है, उन्हें समय रहते दूरस्थ कराया जाए। 

इससे पहले उन्होंने बैठक में विभिन्न प्रखंड एवं पंचायत में क्रियान्वित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित योजनाओं के उद्यतन स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान उन्होंने 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाले 'जल महोत्सव पखवाड़ा' के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों एवं निर्धारित कार्य योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में ‌ पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक, सभी प्रखंड के समन्वयक, अभियंता, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments