होली के साथ चैत्र मास प्रारंभ

 

 *सरायकेला: शहर से गांव तक रही रंगोत्सव का उल्लास*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: होली के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला में गांव से शहर तक रंगोत्सव का उल्लास रहा।

यहां तक कि साहेबगंज गांव स्थित वृद्धा आश्रम में भी होली का उमंग रहा। सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ वृद्धा आश्रम पहुंचे और वृद्ध जनों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उनका संग पाकर वृद्ध जनों में भी उल्लास का माहौल रहा। 

इधर सुबह से ही लोग अपने-अपने अंदाज में होली का आनंद लेने में मशगूल दिखे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। पांड्रा गांव में हरी नाम संकीर्तन की धूम रही। लोगों ने अबीर गुलाल भी खेली। शहरी इलाके में भी लोग रंग खेलते नजर आए। बच्चों ने जगह-जगह टोली बनाकर रंगों का उत्सव मनाने में मशगुल दिखे। पिचकारी से निकलते रंगों के फुब्बारे बच्चों का आनंदित कर रहा था। युवा भी रंग खेलने में रमे हुए थे। 

शाम को भी एक दूसरे से मिले अबीर गुलाल खेली एवं होली की शुभकामनाएं दी। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ रंगोत्सव में उल्लास का माहौल रहा।

Comments