*चंद्र ग्रहण के बाद सरायकेला में रंग अबीर गुलाल खरीदारी में जुटे लोग, रंगोत्सव 4 को, दारू दुकानें रहेंगी बंद*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: होली के अवसर पर लगी चंद्र ग्रहण के बाद जिला मुख्यालय सरायकेला में रात को रंग पिचकारी की दुकानें सजने लगी है और लोग अबीर गुलाल रंग खरीदारी में जुटे हैं।
बीती मध्य रात्रि के बाद होलिका दहन हुई। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के मद्येनजर सुबह से मंदिरों की कपाट बंद रही। सुबह से शाम तक बाजार में चहल-पहल भी कम रहा। सूतक काल के दौरान लोगों ने अधिकतर समय घरों में ही बिताया। कहीं-कहीं लोग हरि नाम संकीर्तन में भी रमे रहे। शाम के बाद चंद्र ग्रहण खत्म होते ही आकाश में पूर्णिमा की चांद नजर आई। लोग स्नान कर बाजार की ओर निकले और बाजार में चहल-पहल नजर आई। लगता है 4 मार्च को रंगोत्सव की नजारा देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक होली के अवसर पर 4 मार्च को दारू की दुकानें बंद रहेंगी। होली रंगोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है।

Comments
Post a Comment